‘‘जनता को मूर्ख तो बनाया जा सकता है लेकिन बहुत लंबे समय तक नहीं। इस कारण से भाजपा की चूलें हिली हुई हैं : शहर अध्यक्ष’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा समाप्त करने के विरोध में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत लखनऊ में विधानसभा का घेराव कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रात से ही घर में नजर बंद कर दिया। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा को मध्य रात्रि के बाद उनके घर में नजर बंद कर दिया गया जिससे वह कोर्ट तक नहीं पहुंच सके।
यह पहला मौका नहीं है जब शहर अध्यक्ष को नजर बंद किया गया हो। पिछले दिनों धरना प्रदर्शन को लेकर भी शायद अध्यक्ष श्री मिश्र को उनके घर में नजर बंद कर दिया गया था और घर पक्का पुल छावनी में तब्दील हो गया था। इस बार भी वे घर से निकलकर ना जा पांए। इस कारण से आधी रात के बाद ही सारे क्षेत्र को निगरानी में ले लिया गया और इंस्पेक्टर कोतवाली अपने दल बल के साथ उनके घर पर बैठे रहे। इसी तरीके से अन्य कांग्रेसी नेताओं के भी नजर बंद किए जाने की खबरें मिली हैं। खासतौर से कांग्रेस प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी को भी उनके घर में नजर बंद किये जाने की खबरें हैं।
नजरबंदी के दौरान शहर अध्यक्ष श्री मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि भाजपा सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण जनता में अपनी लोकप्रियता खोती जा रही है और घबराई हुई है। इस कारण कांग्रेस के नेताओं को नजर बंद करके आंदोलन का सामना नहीं करना चाहती अन्यथा की स्थिति में उसकी पोल खुलने में देरी नहीं लगेगी। जनता को मूर्ख तो बनाया जा सकता है लेकिन बहुत लंबे समय तक नहीं। इस कारण से भाजपा की चूलें हिली हुई हैं।
पुलिस ने विस घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को किया नजरबंद

