S.B Public School याक़ूतगंज द्वारा ‘किड्स कार्निवल’ में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा ।

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) ‘किड्स कार्निवल’ एवं वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई । इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बॉलीवुड और लोक गीतों पर मनमोहक डांस प्रोग्राम पेश किए। नन्हें बच्चों की मासूमियत और उनके नृत्य कौशल ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। परीक्षा फल वितरण और सम्मान कार्निवल के साथ-साथ वार्षिक परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड वितरण भी किया गया । इसके साथ हमारे विद्यालय के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जैसे बीना, सूर्यांशी , अर्पित, मानवी , आस्था, लवीश, पीयूष, आरती, आरूषि , अनन्या ,महिमा, गोविंद को पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया तथा सत्र भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मेडल और सर्टिफिकेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की प्रगति पर चर्चा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अभिभावकों के लिए मज़ेदार खेल
इस कार्निवल की विशेष बात यह रही कि केवल बच्चों ने ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता ने भी विभिन्न खेलों (Games) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों के लिए आयोजित पेपर फोल्डिंग, बैलून ग्लास गेम तथा अन्य फन गेम्स ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार कर दिया। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपहार भेंट किए गए। बच्चों तथा उनके अभिभावकों के लिए विद्यालय द्वारा विशेष जलपान की व्यवस्था की गई थी जिसमें सभी ने जमकर लुफ्त उठाया । बच्चों और अभिभावकों ने विभिन्न खाद्य स्टॉलों का आनंद लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह यादव जी तथा चेयर पर्सन स्नेहा यादव जी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सफल शैक्षणिक सत्र के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।