लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारत के नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां आ रहे हैं। वह बुधवार की दोपहर बाद अमेठी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ताओं से मुलाकात, महिलाओं से संवाद और संविधान पर चर्चा के साथ खीरो में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सांसद के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अतिरिक्त वह भुएमऊ गेस्टहाउस में जनता की समस्याएं भी सुनेंगे।
राहुल गांधी का अमेठी-रायबरेली दौरा आज : दो दिन रहकर जानेगें जनता का हाल