‘‘पंजाब में 950 सीटों के पार पहुंची आप’’
’नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। एसएडी, बीजेपी और कांग्रेस काफी पिछड़ गए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल है। बता दें कि पंजाब की सियासत के लिए आज का दिन बहुत अहम है। राज्य के 102 नगर निकायों के चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की देखरेख में सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन स्थानीय निकाय चुनावों को सेमीफाइनल का मुकाबला भी माना रहा है।
इससे पहले राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब नगर निकाय चुनावों में इस बार 63.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नगर पंचायतों में सबसे अधिक 76.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर परिषदों में 65.06 फीसदी और नगर निगमों में 59.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
सीटों का पूरा ब्यौरा-
पार्टी- सीट
आम आदमी पार्टी – 950
शिरोमणि अकाली दल- 191
कांग्रेस – 390
निर्दलीय- 248
भाजपा- 170
बीएसपी- 07

