एफएसडीए द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आम जनमानस को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ की उपलब्धता के दृष्टिगत पेय पदार्थ-नाॅन एल्कोहलिक, बेवरेजज यथा-पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर, मिनरल वाटर, एनर्जी ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फ्रूट जूस, स्पार्कलिंग वाटर इत्यादि के निर्माण व विक्रय हेतु  चलाये गये विशेष अभियान में आज दिनांक 24.05.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद श्री अक्षय प्रधान के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, डा0 शैलेन्द्र रावत, श्री विनोद कुमार व श्री अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।

* बनखड़िया, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कैफेनेटेड बेवरजेज (ब्राण्ड चार्जड) का एक नमूना संकलित किया गया।

* गाड़ीखाना, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कार्बोनेटेड बेवरेज वाटर (ब्राण्ड थम्सअप्प) का एक नमूना संकलित किया गया।

* नितगंजा बाजार, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ एप्पल जूस (ब्राण्ड रियल फ्रूट पावर) का एक नमूना संकलित किया गया।

* निकट दीनदयाल बाग, ग्राम चांदपुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कैफेनेटेड बेवरजेज (ब्राण्ड चार्जड) का एक नमूना संकलित किया गया।

* मेन मार्केट, नबावगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक (ब्राण्ड लीची) का एक नमूना संकलित किया गया।

* रेलवे रोड, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक (ब्राण्ड मैंगो माजा) का एक नमूना संकलित किया गया।