‘‘बीते 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में हुई लगातार चार बढ़ोतरी’’
नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मई महीने में 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में हुई लगातार चार बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुपके से आम जनता की जेबें काट रही है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पीएम मोदी को इंफ्लेशन मैन मोदी (महंगाई वाले मोदी) का नाम देते हुए लिखा कि चुनावों के दौरान तेल की कीमतों को नियंत्रण में रखा गया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम किस्तों में रू 8 तक बढ़ा दिए गए। यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। इंफ्लेशन मैन मोदी का केवल यही काम है। चुनाव में बड़े-बड़े वादे करना और बाकी समय जनता की जेब पर हमला करना। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रुपये के उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते तेल कंपनियों पर दबाव है। हालांकि, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों से माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में खुदरा महंगाई और आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ना तय है।
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: चुपके से आम जनता की जेबें काट रही है सरकार

