नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को पुणे में नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने हुए इस प्रदर्शन में छात्रों, अभिभावकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया और सरकार के सामने एक अहम मांग रखी कि पेपर लीक होने की स्थिति में प्रभावित हर छात्र को कम से कम 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाए साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
काक्रोच जनता पार्टी का पुणे में ऐतिहासिक प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

