कन्नौज: डीएम ने की मक्का खरीद की समीक्षा, तालग्राम में एक और केंद्र के निर्देश

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के अन्तर्गत मक्का क्रय से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र निर्धारित समय प्रातः 9ः00 से सांय 6ः00 बजे तक खुले रहेगें। किसी भी केन्द्र पर मक्का खरीद में बिचैलियों की संलिप्तता न रहे। समस्त मक्का क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पानी आदि की व्यवस्था रहे। केन्द्रों पर बैनर का प्रर्दशन हो, जिसमे ं टोल फ्री नम्बर एवं खरीद से सम्बन्धित अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अंकित हो। कहा कि किसान या उनके नामित प्रतिनिधि का ई-पाॅप के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरान्त खरीद की जाए। 

बताया गया कि जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का क्रय अवधि  15 जून से प्रस्तावित है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) में मक्का का समर्थन मूल्य कामन-2400 रू. प्रति कु. (अतिरिक्त रू.-20 उतराई, छनाई के मद में) निर्धारित किया गया है। जनपद में मक्का क्रय हेतु खाद्य विभाग के कुल 09 (तहसील कन्नौज में 01, तहसील तिर्वा में 03, तहसील छिबरामऊ में 05) मक्का क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। 

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड तालग्राम में एक और मक्का क्रय केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये है। उन्होनें किसान भाइयो से अपील करते हुए कहा कि खाद्य विभाग की वेबसाइट बिेण्नचण्हवअण्पद पर स्वंय, जनसेवा केन्द्र, साइबर कैफे के माध्यम से अपना किसान पंजीकरण करा सकते हैं। मक्का विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान आधार से लिंक बैक खाते में पी0एफ0एफ0एस0 के माध्यम से 48 घण्टे में करा दिया जायेगा। मक्का विक्रय में किसी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नम्बर 18001800150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी कन्नौज के मोबाइल नम्बर 9956199399 पर सम्पर्क कर सकते है। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवेन्द्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी  अनूप कुमार श्रीवास्तव, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कन्नौज, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कन्नौज, छिबरामऊ तथा समस्त मक्का क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।