कन्नौज:  सपा सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलनः पूर्व विधायक बोले- सैनिकों का सम्मान सपा की प्राथमिकता

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। प्रेमपुर कस्बे में रविवार दोपहर समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।

यह सम्मेलन छिबरामऊ क्षेत्र के प्रेमपुर स्थित जयराम पैलेस में हुआ। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यादव ने कहा कि सैनिकों के हितों की रक्षा, उनके परिवारों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए पार्टी सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि समाजवादी विचारधारा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनिल पाल, कल्याण सिंह दोहरे, प्रताप सिंह यादव, जयवीर सिंह, रमेश सिंह फ़ौजी, विश्राम सिंह फ़ौजी, रविंद्र सिंह, कैप्टन लाल जीत, रामाधार यादव फ़ौजी, आदिल खान, जोगराज सिंह, कैप्टन सुरेश चंद, फ़ौजी कमलेश, फ़ौजी केके सिंह, फ़ौजी लाखन सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।