बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दानवीर भामाशाह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका संयोजन प्रत्येस तोमर जिलाध्यक्ष व्यापार सभा व व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता और वरिष्ठ सपा नेता भानु गुप्ता के द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता एवं व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रत्येस तोमर ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके त्याग व राष्ट्रप्रेम को याद किया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने भामाशाह के जीवन और उनके द्वारा राष्ट्रहित में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भामाशाह के योगदान को किया याद
वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन और धन को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था, जिसे देश कभी नहीं भुला सकता।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिन्होंने भामाशाह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता मनोज अग्रवाल,कुक्कू चौहान,सपा नेता राज सिंह चौहान,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन,अवनीश गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता,ऋषभ गुप्ता,नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता,विकास गुप्ता,विजय गुप्ता,रजनीकांत यादव,राजन गुप्ता,मनोज गुप्ता,आशीष यादव, कल्लू पाल,सद्दाम हुसैन, गुफरान अहमद,कुलदीप यादव,विवेक पाल,आनंद बाबू यादव,कुलदीप यादव,राजू यादव,अतुल यादव,रोहित यादव,कौसर ख़ान,राजू अली,विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।