नई दिल्ली। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुबताबिक 40 मिनट तक शाह-योगी के बीच चर्चा हुई। संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर बैठक की गई है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सीएम योगी ने अपने एक्स पर पोस्ट कहा कहा कि ये मुलाकाकत शिष्टाचार भेंट की थी। आप को बता दें कि राम मंदिर में चोरी की घटना के बाद योगी की ये पहली मुलाकात है।
सीएम योगी की अमित शाह से मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म

