सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, बोले: सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, युवाओं, सोनम वांगचुक और कॉकरोच आंदोलन की बात सुन लो, नहीं तीन साल बाद आपका भी वही हश्र होगा जो 2014 में कांग्रेस का हुआ था।
आखिर में मैं एक प्रस्ताव देना चाहता हूं और मैं आपकी सहमति चाहूंगा। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए और सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, लगातार हर दिन परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं. पेपर में गड़बड़ियां हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया में कमियां हैं। जब नीट का पेपर लीक हुआ, तो 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, फिर भी सरकार ने किसी को यह भरोसा दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया कि आगे पेपर लीक नहीं होंगे। नीट की घटना के बाद और भी पेपर लीक हुए और सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली भी प्रभावित हुई, फिर भी इसमें शामिल कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसा लगता है कि सरकार अहंकार में डूबी हुई है। मैं सरकार से कहना चाहता हूं, या तो युवाओं की आवाज़ सुनें, वरना यही युवा 2029 में आपको सत्ता से बाहर कर देंगे।