नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक यह कदम एनटीए में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत उठाया गया है। एनटीए में सुधार के लिए जल्द ही और एक्शन लिए जाएंगे। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था। अधिकारियों के अनुसार, आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और संस्था में तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे ताकि परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा ऐसा टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा सके, जिसमें पेपर लीक की गुंजाइश न हो। एनटीए ने भर्ती के लिए यूपीएससी के जरिए विज्ञापन भी जारी किया है। यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए नए लोगों को भर्ती किया जाएगा। एनटीए ने 4 वरिष्ठ पेशेवर (जनरल मैनेजर) पदों के लिए सीधा विज्ञापन जारी किया है। प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स नियुक्त किए जाएंगे।
पेपर लीक : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी
