बृजेश चतुर्वेदी
नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी के मुद्दे को जोर शोर से उठाया है। ‘अवैध लोगों ने वोट डाला तो 2024 के नतीजे वैध कैसे ?’
हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित ‘भारत समिट’ में बोलते हुए भी राहुल गांधी ने वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में हेरफेर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में इलेक्शन कमीशन ने 14 करोड़ मतदाताओं को अवैध घोषित करके उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं जबकि, इन्हीं लोगों ने 2024 के चुनाव में वोट डाले थे अगर ये लोग अवैध थे तो फिर उनकी ओर से डाले गए वोट से 2024 में चुनी गई गई मोदी सरकार वैध कैसे है।
समिट मे राहुल गांधी ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने एसआईआर के नाम पर देशभर में 14 करोड़ लोगों के नाम काटे हैं। यह देश की कुल मतदाता संख्या का 13% है जिन लोगों को अवैध या संदिग्ध वोटर घोषित कर उनके नाम मतदाता सूची से काटे गए, उन लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाले थे ऐसे में उनके वोट से निकले चुनाव के नतीजे सही कैसे हो सकते हैं।’
‘वर्ष 2014 से देश में लोकतंत्र का हुआ क्षरण’
कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 2014 में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, तभी से भारतीय लोकतंत्र के क्षरण की शुरुआत हो गई थी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘हमने वर्ष 2014 में पूरी तरह से नया चुनाव देखा। ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था. राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए करोड़ों-करोड़ों डॉलर झोंक दिए गए। ऐसा करके उस चुनावी व्यवस्था को उलट कर रख दिया, जो पहले कड़े मुकाबलों और गठबंधन सरकारों की विशेषता वाली थी।’
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आगे कहा कि विपक्ष शुरू में इन चुनावी नतीजों पर हैरान रह गया था। उसे इन बदलावों को समझने में लगभग एक दशक का समय लग गया लेकिन जब बारीकी से मुद्दों का विश्लेषण किया गया तो सारी बातें क्लियर होती चली गईं. पता चला कि बीजेपी ने यह सब कुछ एक सोचे-समझे तरीके से किया था.
‘अब पीएम मोदी और अडानी में अंतर खत्म हुआ’
राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी से पीएम मोदी के संबंध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले पीएम मोदी अडानी का पक्ष लेते थे लेकिन दोनों के बीच का अंतर अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के सत्ता में आने से पहले अडानी ग्रुप दुनिया में 600वें स्थान पर था, लेकिन बाद में यह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया।
बीजेपी पर अटैक करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘पिछले एक दशक में भाजपा की संपत्ति ग्यारह गुना बढ़ गई है। इस बढोत्तरी का सीधा संबंध उसकी राजनीतिक शक्ति में छिपा है। वह जितनी ज्यादा शक्तिशाली हुई, उसका धनभंडार उतना ही बढ़ता चला गया।’
मोदी सरकार के विरोधी तमाम वक्ताओं को बुलाया गया
हैदराबाद में हो रही ‘भारत समिट’ का आयोजन कांग्रेस ने किया है। इस समिट की मेजबानी कांग्रेस नेता और तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में हुई यह समिट 13-14 नवंबर को हुई। इसमें मोदी सरकार के विरोधी तमाम देसी-विदेशी वक्ताओं को तेलंगाना में बुलाया गया था…

