जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज : वाटर कैनन चलाई

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जयपुर में यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को सोमवार को रैली निकाल रहे श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए वाटर कैनन चलाई। इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन के बीच में घुसने की कोशिश भी की। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जगह प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय कर ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर रास्ता जाम कर बैठ गए। यहां पर मकराना ने निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई। शाम साढ़े 5 बजे सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।