लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी भाजपा और आरएसएस के लोगों ने करवाई है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस के घरों में ही आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ये लोग वहीं पर रहते हैं वहीं ट्रेनिंग दी जाती है।
भाजपा-आरएसएस देते हैं आतंकवादियों को ट्रेनिंग: शिवपाल सिंह यादव

