लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। सदन में हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की एसआईटी जांच में साधु संतों की संलिप्तता नहीं मिली है। फिर भी विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन, अयोध्या और मंदिर को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन से बाहर आए सीएम ने पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई, भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़े किए। वे आज अयोध्या और आस्था की बात कर रहे हैं।
सदन से बाहर आकर सीएम योगी ने दिया बयान

