शमशाबाद में पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के नेतृत्व में हुआ तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन

महेश वर्मा

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से पूर्व क्षेत्र में देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। मंगलवार को शमशाबाद में पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें शहर का कोना-कोना भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा।
यात्रा की शुरुआत एवी इंटर कॉलेज परिसर से हुई जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र ब युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था। जो शमशाबाद की सड़कों पर एक खूबसूरत राष्ट्रीयता का परिदृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
प्रमुख मार्ग से होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंची यात्रा
एवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शमशाबाद ब्लॉक परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। ब्लॉक परिसर पहुंचने के बाद यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के आयोजक पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की नई पीढ़ी में देशभक्ति,एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित करना है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और देश के प्रति समर्पण भाव रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं समाज सेविका रेनू त्रिपाठी,जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह जीतू,जिला उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कठेरिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य,रामलखन राजपूत,अवनेंद्र मिश्रा,आलोक मिश्रा,आयुष गुप्ता,अवधेश राजपूत,नवनीत सैनी,अनुज मिश्रा,इखलाख अहमद,नर सिंह प्रधान,सरनाम प्रधान सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के तमाम पदाधिकारी,कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पूरी ऊर्जा के साथ शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिले।