बृजेश चतुर्वेदी
छिबरामऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। भगवंतपुर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल न कश्यप का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जन पंचायत में बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में छिबरामऊ क्षेत्र में नौ पावर हाउस स्थापित किए गए थे। इसके अलावा तालग्राम ब्लॉक के 5 गांव-गांव में पानी की टंकियां लगवाकर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी गई थी। वहीं डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार में कश्यप समाज सहित पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने पीडीए के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकता ही सामाजिक न्याय को मजबूती देगी। जन पंचायत में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का संकल्प भी दोहराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, उमेश पाल, विधानसभा अध्यक्ष सत्तन कश्यप, बाबा रामप्रकाश, लालू ठेकेदार, अर्पित शुक्ला, राशिद फारुकी, वीरेंद्र कश्यप, ग्रीश चंद्र कश्यप, राहुल कश्यप, मनोज बाथम, अवनीश कश्यप, अतुल कश्यप, भगवानदास जाटव, बलवीर बाथम, अमन खान, तस्लीम वारसी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
