कन्नौज: आर टी ओ प्रयागराज ने किया कन्नौज कार्यालय का निरीक्षण, सब ठीक मिला 

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। प्रदेश के समस्त जनपदों मे स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों मे विशेष ‘क्रास-निरीक्षण किया गया। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय कन्नौज की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी सुगम एवं अनाधिकृत व्यक्तियों रहित बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार सतेन्द्र प्रकाश सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रयागराज द्वारा आज उपसंभाग कन्नौज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान

कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील एवं कवरेज, करता हुया चालू पाया गया। कार्यालय प्रांगण एवं आस-पास अनाधिकृत या संदिग्ध व्यक्तियों को कार्यालय में आने पर पूर्णतया रोक लगाने की व्यवस्था की जाँच की गई जॉचोपरान्त कार्यालय परिसर में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नही पाया गया।

कार्यालय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत् समस्त कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों की उपस्थिति तथा समस्त कार्मिक विभाग / संस्था द्वारा जारी वैध पहचान-पत्र  धारण करे पाए गए।

आईजीआरएस, सोशल मीडिया एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और कार्यालय की पत्रावलियों की शुचिता की जॉच-पड़ताल की गई, जिसमें प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कार्यालय अभिलेखानुसार गुणवत्तापूर्वक ससमय किया गया।

जॉच अधिकारी द्वारा कन्नौज कार्यालय में अपना कार्य कराने आई आम जनता से अपील की गई कि वह ड्राईविंग लाईसेंस, वाहन पंजीयन, ट्रांसफर, परमिट, फिटनेस आदि से संबंधित किसी भी कार्य के लिए किसी भी बिचौलिए एवं अनाधिकृत व्यक्ति के बहकावे में बिलकुल न आए। जनसामान्य अपना कार्य कराने के लिए सीधे कार्यालय में स्थिति संबंधित पटल सहायक (बाबू) या अधिकारी से संपर्क करें यदि कोई व्यक्ति कार्य कराने के नाम पर अनुचित मांग करता है या सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को दें।