लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को कसने के लिए देर रात बड़ा फेरबदल कर दिया है। राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले कर उन्हें नई तैनातियां सौंपी हैं। कई अधिकारियों को जहां पदोन्नति (प्रमोशन) मिली है, वहीं कई की जिम्मेदारियों में सीधा बदलाव किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल की प्रमुख तैनातियांरू-
- सुमित राजेश महाजन: सहारनपुर के सीडीओ पद से हटाकर उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन के सीईओ बनाए गए।
- डॉ. सुनील कुमार वर्मा: राज्यकर विभाग में अपर आयुक्त से अब सहारनपुर के नए सीडीओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- अभिषेक कुमार: लखीमपुर खीरी के सीडीओ से तबादला कर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव नियुक्त।
- राहुल सिंह: आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव से अब लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव।
- योगानंद पांडेय: अयोध्या के एडीएम (सिटी) से प्रमोट होकर लखीमपुर खीरी के नए सीडीओ बने।
- वैभव मिश्रा: कुशीनगर के एडीएम (वित्त/राजस्व) से प्रमोट होकर अंबेडकरनगर के सीडीओ पद पर तैनात।
- आनंद कुमार शुक्ला: अंबेडकरनगर के सीडीओ से हटाकर रेशम विभाग के विशेष सचिव व निदेशक बनाए गए।
राजस्व परिषद और अन्य विभागों में बदलाव ः - साहब सिंह: प्रयागराज राजस्व परिषद से सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव बनाए गए।
- डॉ. विश्राम व देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा: दोनों अफसरों को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) का प्रभार मिला।
- अशोक कुमार कनौजिया: युवा कल्याण विभाग से माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बने।
- अरुण कुमार: अलीगढ़ के अपर आयुक्त से ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव नियुक्त।
- प्रदीप कुमार यादव: सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से प्रमोट होकर अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त बने।
- नेहा शर्मा: चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक को सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
