लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। मंत्री राजभर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।
मंत्री संजय निषाद के बयान पर बोले- सभी अपना दांव आजमा रहे हैं
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयान पर राजभर ने कहा कि वो जितनी सीटें हारेंगे उतनी राजभर एनडीए को जिता देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं तो हर नेता अपने दांव आजमा रहा है। बता दें कि संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के कारण भाजपा ने कई सीटों पर जीत दर्ज की थी।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बडा ऐलान: पंचायत सहायकों का अब छह की जगह नौ हजार होगा मानदेय
