कन्नौज :मंदिर की भूमि पर भूमाफिया का कब्जा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  तिर्वा तहसील के ग्राम जसापुरवा मौजा रतनापुर सरैया के ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन पर भूमाफिया के कब्जे का विरोध किया  है। आरोप लगाया है कि आरोपी  बोया गया गेहूं भी काटने नहीं दे रहा है। कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अतिरिक्त एसडीएम  रेशमा सहाय को ज्ञापन सौंपा और फिर इसके बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय मिश्रा को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने बैनर टांगकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने को लेकर आवाज  बुलंद की। इसके बाद सौंपे ज्ञापन में कहा कि रतनापुर में लगभग 28 ‘बीघा जमीन मंदिर के नाम पर है। इसे भूमाफिया जो गांव का ही रहने ‘वाला है ने संगठित होकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने नाम दर्ज करा लिया है। इसमें अमर सिंह पुत्र देशराज तथा घनश्याम पुत्र

जगदीश ने गेहूं बोया था। इस जमीन का एक अन्य भूमाफिया ने अपने नाम दाखिल खारिज करा लिया। इस पर तहसीलदार तिर्वा की ओर से स्थगन आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी भूमाफिया अमर सिंह को गेहूं की फसल काटने नहीं दे रहे हैं। आरोप लगाया कि भूमाफिया सिंडीकेट चलाता है जिसमें कुछ

महिलाओं को भी रखता है। उनसे भूमि मालिकों पर झूठे बलात्कार, हत्या जैसे मुकदमे लगवाता है। मांग की कि आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गेहूं कटवा दिया जाए। मामले में अपर जिलाधिकारी ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इस दौरान मंदिर के पुजारी लालमन दास, अमर सिंह, रंजीत सिंह, घनश्याम, नंदकिशोर, अतुल यादव, अमन यादव, अभय राठौर, राधेश्याम, रामतीरथ समेत सौ के करीब ग्रामीण मौजूद रहे।