बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज:(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज योगेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अभियान में अंशु यादव अनुराधा यादव भोला यादव अंकित कुमार अर्पित झौआ शिव मोहन प्रंशु यादव अली शान एवं छात्र छात्रायें बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।
