राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी (संविदा) संघ का द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जिला लोहिया अस्पताल के सभागार में आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी कंचन वाला, सहचुनाव अधिकारी रणविजय सिंह और संयोजक नरेंद्र मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम में कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।चुनाव कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पंकज शुक्ला और अभिषेक वाजपेयी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इसमें राज आर्यन अग्निहोत्री को जिलाध्यक्ष, राखी को जिला मंत्री, रेनू मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा नरेंद्र चैरसिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मौजूद कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों को संगठन के माध्यम से उचित स्तर पर उठाने और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर सभी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए मिलकर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर साबिर हुसैन, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. पंकज कटियार, डॉ. रुपेश कुमार सहित संगठन से जुड़े कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।