पिता की शिकायत पर 8 लोगों पर केस हुआ था दर्ज, 2 आरोपी पहले ही जेल में
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । सौरिख के राजपुर गांव में पंचायत सहायक बीपी सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
बीपी सिंह का शव 8 सितंबर की रात पंचायत भवन में फंदे पर लटका मिला था। मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था।
मृतक के पिता की शिकायत पर दिव्या शाक्य, परमजीत, रोजगार सेवक शिवा, बृजेश उर्फ बृजेंद्र, पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू और एक अज्ञात व्यक्ति समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। सोमवार को थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी और उपनिरीक्षक कपिल भारती नागेंद्र सिंह चौधरी और उपनिरीक्षक कपिल भारती की टीम ने राजपुर निवासी परमजीत पुत्र जय सिंह को पकड़ा। जरूरी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
