आजम खां की गिरफ्तारी पर अखिलेश खफा,बोले: लगातार अन्याय कर रही सरकार

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उनकी दोबारा गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से आजम खां के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। अखिलेश के इस बयान के बाद आजम खां की गिरफ्तारी का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है।