व्यापारियों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी : दीपावली पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न : डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोमी सक्सेना के संयोजन में पार्टी नेताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें दीपावली पर छोटे, फुटकर और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को जांच के नाम पर अनावश्यक परेशान न करने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि दीपावली व्यापारियों का प्रमुख त्योहार है। ऐसे में प्रशासन जांच और कार्रवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण अपनाए, जिससे व्यापारी बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार कर सकें।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एंव सदर विधानसभा से चुनाव लडने की तैयारी कर रहे राजीव शाक्य,देवेंद्र सिंह यादव, शशांक सक्सेना, सौरभ कटियार, सर्वेश अंबेडकर, राजीव शर्मा, अशोक अंबेडकर, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, शिवम यादव, रवि भारद्वाज, पंकज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।