डॉ. पुनीत कुमार पांडेय बने प्रांतीय अध्यक्ष: समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  डॉ. पुनीत कुमार पांडेय को प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का प्रांतीय अध्यक्ष बना दिया गया है। अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका शगुन स्टील शॉप पर भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. पांडेय को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। खुशी के इस अवसर पर मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएचएम के जिलाध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री ने की। उन्होंने डॉ. पुनीत कुमार पांडेय को प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकेकार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। सम्मान समारोह में प्रमोद दीक्षित, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. रजत कटियार, डॉ. आलोक दुबे, डॉ. सुधीर सिंह, साबिर अली, सुनील शुक्ला और विजय शंकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई लोग एवं अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पांडेय को बधाई देकर उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।