समाजवादी पार्टी का दलित महासम्मेलन आगरा में 15 नवंबर को : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करेंगे बडा ऐलान!

‘‘समाज को शिक्षा, रोजगार के साथ चाहिए राजनीतिक हिस्सेदारी’’
आगरा। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । उत्तर प्रदेश के आगरा में 15 नवंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से विशाल दलित सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन शहर के सबसे बड़े जीआईसी मैदान में होगा. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज दलित नेताओं के शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस सम्मेलन को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
समाज का झुकाव उसी राजनीतिक दल की ओर होगा, जो दलितों के अधिकार, सम्मान, शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए धरातल पर काम करेगा। लोगों का कहना है कि अब समाज को केवल सम्मेलन नहीं, बल्कि वास्तविक बदलाव ही चाहिए। इस बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव वाल्मीकि समाज के हित में जरूर कोई बड़ा कदम उठाएंगे। समाज लंबे समय से राजनीतिक भागीदारी और अपने अधिकारों की मांग कर रहा है। अब देखना होगा कि 15 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में अखिलेश यादव समाज को लेकर क्या घोषणा करते हैं?