यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर जल्द मिलेंगे सपा-कांग्रेस के शीर्ष नेता

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत जल्द ही शीर्ष नेतृत्व की देखरेख में अगले स्तर पर पहुंच जाएगी। दिल्ली में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच इस संबंध में बैठक होनी है। जल्द ही बैठक की तारीख सामने आ सकती है। दोनों ही पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत लड़ने को लेकर एकमत हैं।