नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । कांग्रेस और सपा की पांच- पांच सदस्यीय कमेटी की दिल्ली में सोमवार को हुई पहली बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों पार्टियां मिलकर ही चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने सपा के सामने अपनी प्राथमिकता वाली 181 सीटें रखीं। यह भी बताया कि वह संबंधित सीटें क्यों मांग रही है? इस मुद्दे पर दोबारा मंगलवार को बैठक होगी। कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सांसद इमरान मसूद और सपा की टीम में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा चौधरी शामिल हैं। इन दोनों टीमों की सोमवार को बैठक हुई।
यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लगी मुहर : मंगलवार को फिर होगी बैठक

