लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सोमवार शाम को एक बार फिर निलंबित कर दिया गया है। इस पेज से लगभग 90 लाख लोग जुड़े हुए हैं। अचानक पेज बंद होने के बाद इसके कारणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मेटा या मेटा इंडिया की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक द्वारा अकाउंट निलंबित करने से पहले कोई चेतावनी दी गई थी या नहीं। फिलहाल, सपा नेताओं का कहना है कि यह कुछ तकनीकी कारणों से हुआ है। पार्टी ने फेसबुक को संचालित करने वाली कंपनी मेटा से संपर्क किया है और नेताओं के अनुसार, अकाउंट कुछ ही देर में दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद है।
अखिलेश यादव का फेसबुक पेज पुनः निलंबित: 90 लाख फॉलोअर्स का था अकाउंट

