कन्नौज: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए डीएम एसपी  ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज । (आवाज न्यूज ब्यूरो) । जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत सेंट पॉल स्कूल, छिबरामऊ स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।