महाशिवरात्रि पर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया जनपद का वातावरण : श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर जनपद का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित छोटे-बड़े सभी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव” और “बोल…
