फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 में वर्ष में पहुंचने पर आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनों के क्रम में आवास विकास कालोनी में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आए हुए अतिथियों ने मदरसों पर निशान साधा। इस अवसर पर कहा गया कि मदरसे आतंकवादी निर्माण करने की फैक्ट्रियां हैं। हम सभी को गुरुकुल परंपरा को जीवंत करके बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्टके अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि गुरुकुल पद्धति को जीवित करें और मदरसों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज और सनातन की सुरक्षा के लिये इन पर नियंत्रण करना होगा उन्होंने कहा कि जहां मदरसा खुला वहीं गड़बड़ी पैदा हो जाती है। मदरसा खुलने के बाद धर्म परिवर्तन, धर्म परिवर्तन के बाद फिर लाभ,इसके बाद तमाम प्रकार की परिस्थितियों पैदा होती है जो सनातन और हिंदुओं को असुरक्षित कर देती हैं इसलिए जागृत होकर हिंदू समाज की एकता पर बल देना होगा।
दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा को जीवंत रखने के लिए हम आप सभी को आगे आना होगा और एकता के सूत्र में बंद कर सनातन की सुरक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के बंटवारे और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए क्योंकि अपने आप ही समाज का बंटवारा करने की भूमिका का कानून बनाया जाता है और अपने आप ही हिंदू सम्मेलन करके उसको समाप्त करने का प्रयास भी किया जाता है जो कि दो भाग हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का निर्माण करने वाली प्रक्रिया अर्थात मदरसों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि यह मदरसे ही समाज में गड़बड़ियां पैदा करने का काम करते हैं यहां। इनमें आतंकवादी शरण लेते हैं और हत्याकांड जैसे जघन्य अपराधों को अमल में लाते हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग संघ के पदाधिकारी व जन सामान्य लोग मौजूद रहे।
विशाल हिंदू सम्मेलन : आतंकवादियों के निर्माण की फैक्ट्रियां हैं मदरसे, इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए : ईश्वर दास ब्रह्मचारी

