प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 2025 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले होमगार्ड्स जवान सम्मानित
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ मेला 2025 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले जनपद फर्रुखाबाद के होमगार्ड्स जवानों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मेला की सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक सहभागी होमगार्ड को कुंभ मेला…
