फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम कादरी गेट- मसेनी मार्ग स्थित अलका मैरिज लॉन के सभागार में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत की। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा सरकार के विकास का असली पैमाना अंत्योदय है यानी कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण जिसे वर्तमान केंद्र सरकार धरातल पर उतार रही है। इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री प्रभात अवस्थी, हेमचंद्र राजपूत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, ममता सक्सेना, रश्मि दुबे, अमरदीप दीक्षित, विकास पांडे, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, जय गंगवार, गुरु चरण आजाद, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, डॉ धर्मेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, मयंक सिंह बुंदेला, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

