कांग्रेस ने राजेंद्र पाल गौतम को बनाया यूपी प्रभारी, दलित बोट बैंक साधने की कोशिश
लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। कांग्रेस ने शुक्रवार को राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। राजेंद्र पाल को अविनाश पांडे की जगह दी गई है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने ब्राह्मण के बजाय दलित चेहरे पर दांव चला है।
