फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को थाना नवाबगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को रोडवेज चौकी, फर्रूखाबाद का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह को घुमना चौकी का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने एक निरीक्षक व तीन उप निरीक्षकों को दी नई तैनाती