फूलन देवी जयंती : नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा शोषित, वंचित और मजलूमों की आवाज को उठाया : जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर आज सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाकर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में हमेशा संघर्ष किया, उनके साथ जीवन में बहुत जुल्म और जाती हुई परंतु उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। हमें फूलन देवी के जीवन से सीख लेनी चाहिए और हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने साथ ही कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा शोषित वंचित और मजलूमों की आवाज को उठाया, उन्होंने फूलन देवी को भी एक छोटे से गांव से निकालकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का कार्य किया।
इस मौके पर सुग्रीव सिंह, अरुण कठेरिया, राजेश यादव, नीलम चौहान, एडवोकेट सुधीर यादव, योगेंद्र यादव ,आदेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप रहे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने दी।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *