घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। ग्यारवें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 19444 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 51844 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 32400 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
