बडी खबर : खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को किया रद्द,अध्यक्ष संजय सिंह निलंबित

दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) भारतीय खेल मंत्रालय ने रविवार यानि आज बड़ा फैसला लिया। उसने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। माना जा रहा है कि मंत्रालय ने खिलाड़ियों के विरोध के कारण यह फैसला लिया। इस साल पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उसके बाद चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए।
संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्म श्री लौटा दिया था। उनके अलावा हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने पद्म श्री लौटाने का ऐलान कर दिया था।

Check Also

कन्नौज : फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के लाभार्थियों की शत प्रतिशत आईडी जल्द से जल्द बनाएं: डीएम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *