लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सŸाारुढ भाजपा सरकार पर मुफ्त राशन बॉटकर गरीबों का मजाक उडाने का आरोप लगाते हुये कहा कि इस सरकार का काम जनता को घोखा देना है।
श्रीयादव यहॉ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महाब्राहमण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थें। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का काम जनता को घोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में महिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुॅचायी है। भाजपा ने मुफ्त राशन बॉटकर गरीबों की गरीबी का मजाक उडाया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान है। नौजवान बेराजगार है। किसानों को जब रोजगार मिलेगा तभी उनकी आमदनी बढेगी।
श्री यादव ने दावा किया कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छिपाने और सत्य पर परदा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नही है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैसी है, जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को संरक्षण देती है और फायदा पहुॅचाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित और वचिंत समाज के संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी। सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढने के लिये समाजवादी पार्टी का साथ दीजिये। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास से भाजपा का कोई लेना देना नही है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तडक-भडक सम्मेलन किये गये,जो एमओयू हुये वे जमीन पर नही उतरे। भाजपा विकास के नाम पर सिर्फ पाखंड़ करती है,जबकि समाजवादी पार्टी धोखा नही देती।
