जयंत बहुत सुलझे हुए इंसान हैं, इस तरह का कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे किसानों को नुकसान हो : अखिलेश यादव

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयंत के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। वो राजनीति को समझते हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को सदन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि रालोद के मुखिया जयंत चैधरी बहुत पढ़े-लिखे और सुलझे इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमजोर नहीं होने देंगे।
डिंपल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार से किसानों के विरुद्ध काम कर रही है, बजट में किसी भी प्रकार की एमएसपी का जिक्र नहीं है, भाजपा के द्वारा हमारी पहलवान बहनों का अपमान हुआ है, मैं नहीं मानती कि आरएलडी के नेता जयंत चैधरी इस तरह का कोई कदम उठाएंगे, जिससे किसानों को नुकसान पहुंचे। सियासी जानकार बताते हैं कि पश्चिमी यूपी में रालोद काफी मजबूत है। उसका कई सीटों पर अच्छा प्रभाव है। इसी कारण उसे इंडिया और एनडीए दोनों अपने-अपने पाले में लाने में लगे हैं। भाजपा पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बहुल सीटों के लिए रालोद को साधना चाहती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव रालोद से गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं। सीटें चिह्नित करने और सपा की ओर से तीन सीटों पर रालोद के चुनाव निशान पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने की शर्त पर पेच फंस गया तभी से रालोद के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *