‘इंडिया’ की टीम और पीडीए की रणनीति मिलकर जीत का नया इतिहास लिखेगी, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यात्रा 14 फरवरी को यूपी के चंदौली से प्रवेश करेगी। अखिलेश यादव 16 फरवरी को अमेठी या रायबरेली में से किसी एक जगह न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि आशा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी। हमारे सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। ‘इंडिया’ की टीम और पीडीए की रणनीति मिलकर जीत का नया इतिहास लिखेगी।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *