फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जनपद में मिलावट खोरों के विरुद्ध चलाये अभियान को सफल बनाते हुए आज एफएसडीए अधिकारियों ने अभियान अंतर्गत 6 नमूने भरे।
जानकारी के अनुसार एफएसडीए के खादस सुरक्षा अधिकारी विजेन्द्र कुमार,डा0 शैलेन्द्र रावत व अरुण कुमार मिश्र ने आज मिलावट खोरों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत 6 नमूने भरे। जिनमें बेबर रोड नगला बघार स्थित जितेन्द्र के शांति ट्रेडर्स से बेसन का नमूना भरा,आलूपुर रोड जहानगंज स्थित आकाश पुत्र सुखवीर सिंह के दुग्ध वाहन से मिश्रित दूध का नमूना भरा। ग्राम सिरौंज जहानगंज स्थित संदीप सिंह व अभिनय त्रिपाठी के दुग्ध वाहन से मिश्रित दूध का नमूना भरा। ट्रांसपोर्ट चौराह कायमगंज स्थित कृष्ण चन्द्र राजपूत के खाद्य प्रतिष्ठान से अरहर दाल का नमूना भरा।
