अरविन्द केजरीवाल के साथ साझा प्रेस कान्फ्रेंस में बोले अखिलेश : चार चरणों में चारों खाने चित हो चुकी है भाजपा

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के साथ साझा प्रेस कान्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित्त हो चुकी है। वो 143 सीट से ज्यादा नहीं जीतेंगे क्यूंकि 400 के पार यही बचती हैं। सबसे बड़ी हार भाजपा की होने वाली है। भाजपा हार के बाद झूठ का विद्यालय खोलेगी। अब सभी मिलके भाजपा को हटाने जा रहे हैं।
श्रीयादव ने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होंगे। देश की 140 करोड़ की जनसंख्या भाजपा को 140 सीट का आंकड़ा भी छूने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल रखने का चुनाव है। भाजपा सत्ता में आती है तो संविधान बदल देगी मगर देश की जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है और इसलिये मोदी सरकार की विदाई तय है। श्रीयादव ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भाजपा के रिटायर नेता झूठ बोलने के स्कूल कालेज और विश्वविद्यालय खोलेंगे क्योंकि वे झूठ बोलने में माहिर है मगर इस बार उनका झूठ काम नहीं आयेगा।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *