जनता और सपा कार्यकर्ताओं ने तानाशाही को हराने का काम किया, इससे भाजपा का अहंकार टूट गया है : शिवपाल यादव

‘‘400 पार का नारा देकर संविधान को बदलना चाहती थी भाजपा’’
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव में चुनौतियां तो थी क्योंकि भाजपा बहुत अहंकार में थी। अहंकार के साथ भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें जेल भेजना चाहती थी, लेकिन अब भाजपा का अहंकार टूटा है।
शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा धमकाने का काम करती थी। हमारे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर रही थी। लोगों ने और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तानाशाही को हराने का काम किया है। ये जनता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। इससे भाजपा का अहंकार टूट गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा देकर संविधान को बदलना चाहती थी। यूपी की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ दिया है। उन्होंने ने कहा कि आज नेता जी होते तो बहुत खुश होते। नेता जी का आशीर्वाद हमेशा हम पर रहा है। हम उनके आदर्शों पर ही चल रहे है। नेता जी के नीतियों और आदर्शों पर चलकर ही हम लोगों ने भाजपा को हराकर पीछे छोड़ा है। इसी से ही समाजवादी पार्टी आगे निकली है।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *