कांग्रेस 3 जनवरी से शुरू करेगी जय-बापू, जय- भीम, जय-संविधान अभियान

नई दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस 3 जनवरी से देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। अभियान का समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी।
जयराम रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। अप्रैल 2025 में गुजरात में एआईसीसी का सेशन आयोजित किया जाएगा। अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था कर्नाटक के बेलगावी में 26 दिसंबर को हुए कांग्रेस के अधिवेशन में अभियान को 27 दिसंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया था। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई थी। इसलिए अभियान को आगे बढ़ा दिया गया था।
बेलगावी अधिवेशन में अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर होना था। हालांकि, पूर्व पीएम सिंह के निधन के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया था। पहले दिन 26 जनवरी से एक साल तक चलने वाली ’संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया था। बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी थी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अधिवेशन में 300 से ज्यादा नेता मंथन के लिए पहुंचे थे।
बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा था, ’हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली थी।’ अब कांग्रेस की इस यात्रा ने बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दिया है. क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा की वजह से ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी को देशभर में नुक्सान हुआ था. ऐसे ही अब नई यात्रा भी बीजेपी को नुकसान पहुंच सकता है ये बात बीजेपी भी समझ रही है।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *